कोरोना के संक्रमण की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। देश में मंगलवार को पांच मौतें हुईं। महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को तीन लोगों की जान गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी की उम्र 60 साल से ज्यादा थी। इन्हें किडनी, हाई ब्लड प्रेशर जैसी अन्य बीमारियां भी थीं। इसके साथ पुणे में अब तक आठ मौतें हो चुकी हैं। वहीं, महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 55 पर पहुंच गया है। सोमवार को राज्य में 7 मरीजों ने दम तोड़ा था। इनके साथ देश में कोरोना से अब तक 152 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में अब तक 153 मौतें