सप्ताह में कारोबार के पहले दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुलने में कामयाब रहे। सेंसेक्स 1224 अंक और निफ्टी 362 पॉइंट ऊपर खुले। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 2500 अंक पार कर गया। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 2476.26 अंक या 8.97% ऊपर 30,067.21 पर और निफ्टी 708.40 पॉइंट या 8.76% ऊपर 8,792.20 का करोबार किया। 10 साल में ये एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले शुक्रवार, 3 अप्रैल को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 591.07 अंक नीचे 27,674.24 पर और निफ्टी ने 170.00 पॉइंट नीचे 8,083.80 का करोबार खत्म किया था।
सेंसेक्स 2476 अंक और निफ्टी 708 की बढ़त के साथ बंद, 10 साल में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी